Home » अपराध » IPS Puran Kumar suicide case में दिल्ली से चंडीगढ़ तक हलचल, PM मोदी का दौरा कैंसिल, राहुल-पासवान की एंट्री से पहले DGP को छुट्टी को भेजा

IPS Puran Kumar suicide case में दिल्ली से चंडीगढ़ तक हलचल, PM मोदी का दौरा कैंसिल, राहुल-पासवान की एंट्री से पहले DGP को छुट्टी को भेजा

Big Action IN IPS Puran Kumar suicide case : हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में दिल्ली से चंडीगढ़ तक हलचल तेज हो चुकी है। मामले के विवाद के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्टूबर का हरियाणा दौरा स्थगित हो चुका है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के अलवा विपक्षी नेताओं की ओर से भी लगातार पीड़ित परिवार से मुलाकात का सिलसिला जारी है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया को भी उनके पद से हटा दिया था। बता दें कि परिवार दोनों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। 7 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था। उन्होंने 8 पेज के सुसाइड नोट में DGP और SP समेत 15 अधिकारियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

राहुल गांधी और चिराग पासवान का दौरा

How to Get AdSense Approval for News a Portal

राहुल गांधी और चिराग पासवान

आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शोक जताने आएंगे। दोनों नेताओं का दौरे के चलते मामले के और गर्माने की संभावना है। दूसरी ओर, अनुसूचित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने आरोपियों पर कार्रवाई ना होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

महापंचायत और SIT की जांच

महापंचायत

पूरन कुमार के परिवार और अनुसूचित समाज की कमेटी ने 12 अक्टूबर को चंडीगढ़ के गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत की थी। इसमें DGP और SP की गिरफ्तारी की मांग उठी। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में SIT बनाई है, जिसके प्रमुख IG पुष्पेंद्र कुमार हैं। SIT ने रोहतक पहुंचकर गनमैन सुशील कुमार के केस की जांच शुरू की है। अमनीत ने FIR में कमजोर धाराओं पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद SC/ST एक्ट की धारा को और मजबूत किया गया।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा रद्द

CM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार शाम चंडीगढ़ से सोनीपत और फिर दिल्ली जाने वाले थे। सोनीपत में उन्होंने रैली स्थल का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस बीच उनके पास रैली रद्द होने का संदेश आया। इस पर उन्होंने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। मंगलवार को उन्हें नूंह में आयोजित वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्होंने वह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की और फिर CM सैनी के साथ 40 मिनट तक चर्चा की। अठावले ने कहा कि CM ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच, पूरन कुमार की डेडबॉडी को PGI शिफ्ट करने पर परिवार ने प्रशासन पर जबरदस्ती का आरोप लगाया।

8 पन्ने का सुसाइड नोट मिला था

आईपीएस वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनकी पोस्टिंग पुलिस ट्रेनिंग सेंटर रोहतक सुनरिया में थी। 7 अक्टूबर को उन्होंने अपने सेक्टर 11 स्थित आवास पर कथित तौर पर खुद की जान ले ली। घटना के बाद जांच करने वालों को एक आठ पन्ने का सुसाइड नोट मिला था। इसमें आठ सीनियर आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया जैसे अधिकारियों पर आरोप लगाया गया था कि वो लोग उनकी (आईपीएस वाई पूरन कुमार) छवि खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

लेटर में आरोप था की इन लोगों ने आईपीएस वाई पूरन का करियर तबाह करने की कोशिश की और इसी कारण उन्हें खुद की जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। साथ ही आईपीएस कुमार ने इन लोगों पर उनके साथ जातिगत भेदभाव करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने लेटर में कथित तौर पर ये कहा कि उन्हें पुलिस विभाग में साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही है।

सरकार के प्रयास जारी

सरकार की ओर से सोमवार को भी वाई पूरण कुमार की पत्नी और उनके परिजनों को मनाने का प्रयास जारी रहा। सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी दो बार अमनीत कुमार के आवास पहुंचे और काफी देर तक परिजनों को मनाने का प्रयास करते रहे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर उनके करीबी भी दलित वर्ग के नेताओं के साथ अमनीत कुमार के आवास पर पहुंचे और परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाने की कोशिश की।

राज्यपाल से मिले सीएम

सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरण कुमार के प्रकरण की जानकारी दी। साथ ही बताया कि सरकार ने अमनीत कुमार व उनके परिजनों के सामने क्या-क्या प्रस्ताव रखे हैं। एक दिन पहले राज्यपाल ने अमनीत कुमार के आवास पर जाकर शोक प्रकट किया था।

सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

अमनीत कुमार के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस मामले में हरियाणा सरकार गंभीर है। उनकी सीएम नायब सिंह सैनी से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि सरकार जल्द बड़ा फैसला लेगी। इससे पहले तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी अमनीत से मिलने उनके आवास पर आए। उन्होंने कहा जल्द ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी पूरण कुमार को श्रद्धांजलि देने आएंगे।

आ चुका पंजाब कैबिनेट

BHAGWANT MANN

इस मामले में पंजाब सरकार भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री भगवंत समेत पूरी कैबिनेट अमनीत कुमार के घर आ चुकी है। दिल्ली के आप नेता भी शोक जताने पहुंच रहे हैं। सोमवार को पंजाब के चार मंत्री हरपाल चीमा, हरभजन ईटीओ, डॉ. रवजोत और मोहिंदर भगत भी पहुंचे। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी सोमवार को अमनीत को सांत्वना देने पहुंचे थे।

IPS Puran Kumar Suicide Case : वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में FIR के बाद एक्शन में सरकार !

 

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram