Haryana Weather : पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के लोगों के लिए आफत बन चुके मानसून से फिलहाल प्रदेश को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से इस बीच भी कईं हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल हरियाणा में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण दक्षिण और पश्चिमी जिलों में 9 अगस्त तक कम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि 10 अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है जिससे प्रदेश में बेहतर वर्षा हो सकती है।
आज इन जिलों में बने बारिश के आसार !
हरियाणा के 16 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। मानसून के अभी तक के सीजन की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 19 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है, हालांकि 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में औसत से 70 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है।
8 और 9 अगस्त के मौसम का हाल
8 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। सिरसा में बारिश की संभावना नहीं है।
9 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026




