Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » HARYANA CET Answer key : हरियाणा CET आंसर की जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका

HARYANA CET Answer key : हरियाणा CET आंसर की जारी,  जानिए डाउनलोड करने का तरीका

Haryana CET Answer Key: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी हो गई है। जिन अभ्यर्थियों ने HSSC CET Exam 2025 में भाग लिया था, वे हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकरिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी शिफ्ट के मुताबिक चेक कर सकते हैं। हरियाणा सीईटी 2025 आंसर-की डाउनलोड लिंक एक्टिव हो चुका है। आपने जिस भी शिफ्ट की परीक्षा दी है, उसके मुताबिक आप अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। खबर में सीईटी आंसर-के देखने का सीधे लिंक भी दिया गया है।

दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

How to Get AdSense Approval for News a Portal

हरियाणा ग्रुप सी सरकारी नौकरी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा की यह प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई हैं। अगर आपको उत्तर चेक करने के दौरान किसी प्रश्न के जवाब पर आपत्ति है, तो आप 1 अगस्त तक इसपर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। इसके लिए इसके लिए आपको प्रति प्रश्न 250 रुपये फीस देनी होगी। इसके साथ आपको सेट, प्रश्न संख्या, दिए गए उत्तर का स्त्रोत आदि की जानकारी देनी होगी। आखिरी तारीख के बाद की गई किसी भी आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आंसर-की डाउनलोड

हरियाणा सीईटी आंसर-की देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

अब Haryana Group C CET 2025 Answer Key 2025 Download Link पर क्लिक करें।

अपनी लॉगइन डिटेल्स डालें।

सब्मट करते ही आपकी स्क्रीन पर आंसर-की आ जाएगी।

हरियाणा सीईटी आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक-

Hssc cet answer key 2025 shift 1

Hssc cet answer key 2025 shift 2

Hssc cet answer key 2025 shift 3

हरियाणा सीईटी की यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर-की के बाद फाइनल उत्तर कुंजी फिर हरियाणा सीईटी का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। सीईटी ग्रुप सी के बाद ग्रुप डी सीईटी के रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

ग्रुप सी और डी में मिलेगी सरकारी नौकरी

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 में सफल अभ्यर्थियों को ग्रुप सी और डी में सरकारी नौकरी दी जाएगी। हरियाणा सीईटी परीक्षा इसी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। सीईटी रिजल्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को कांस्टेबल भर्ती जैसे विभिन्न पदों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हरियाणा सीईटी 2025 रिजल्ट डेट और टाइम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर चेक करने की सलाह दी जाती है। सरकारी रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram