Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पोर्टल को लेकर विपक्ष पर बरसे CM सैनी, बोले-किसानों को घर बैठे मिल रही मुआवजा राशि

पोर्टल को लेकर विपक्ष पर बरसे CM सैनी, बोले-किसानों को घर बैठे मिल रही मुआवजा राशि

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार पोर्टल को बदनाम करने की कोशिश करता रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि आज इन्ही पोर्टल से किसान सहित आम जनता सुरक्षित है। कल्याणकारी  योजनाओं का लाभ अब पोर्टल के माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले लोग मुआवजे के पैसे का इंतजार करते रहते थे, लेकिन यह राशि अकसर बीच में ही कहीं गायब हो जाती थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष ने पोर्टल के खिलाफ दुष्प्रचार किया और सत्ता में आने पर इसे बंद करने की बात कही थी, लेकिन जनता ने चुनाव में उनकी “दुकानदारी” ही बंद कर दी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है।  जिन गांवों में पानी भरने से फसल खराब हुई है, वहां किसान पोर्टल पर अपने नुक्सान की जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिसे सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा वेरीफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों को फसल खराबे का मात्र 1158 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार अब तक 15,500 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को जारी कर चुकी है। पिछले दिनों ही सरकार ने 78 करोड़ 50 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि किसानों को जारी की है।  आज किसानों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं का  गुणगान किया जा रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram