Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपए की राशि भेजी

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपए की राशि भेजी

flood news :  पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों की मदद के लिए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से दोनों राज्यों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी है। इस सहायता राशि का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना और दोनों राज्यों में चलाए जा रहे बचाव और पुनर्वास कार्यों को सशक्त बनाना है।

punjab

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति से आमजन को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में पड़ोसी राज्य और मित्र की भूमिका निभाना हरियाणा सरकार का कर्तव्य है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

सहायता पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार तैयार

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों तक शीघ्र और पर्याप्त सहायता पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार की अतिरिक्त राहत सामग्री या सहायता की आवश्यकता हो तो निःसंकोच अवगत कराएं। हरियाणा सरकार तुरंत आवश्यक मदद उपलब्ध करवाएगी।

jammu

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के चेहरों पर आशा और राहत लौटाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हरियाणा सरकार इस दिशा में अपना योगदान देगी। ताकि संकट की इस स्थिति में कोई भी परिवार अपने को अकेला न महसूस करे।

सैनी ने मान को लिखा था पत्र

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर आपदा की इस घड़ी में मानवता और भाईचारे के नाते हरियाणा सरकार की ओर से सहयोग करने की की पेशकश की थी।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram