Home » हरियाणा » ‘गदर’ मचाएगा मानसून, दो दिन तक जमकर बरसेंगे बदरा

‘गदर’ मचाएगा मानसून, दो दिन तक जमकर बरसेंगे बदरा

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से आज यानि 28 जुलाई के लिए 12 जलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से लगातार दो दिन तक बारिश की संभावना व्यक्त क गई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

How to Get AdSense Approval for News a Portal

विभाग की ओर से आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बता दें कि कल यानि 27 जुलाई को भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। बारिश के चलते रविवार को हरियाणा का सिरसा जिले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया था और सबसे कम तापमान राजधानी चंडीगढ़ का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

100 प्रतिशत बारिश !

इस मानसून में अब तक सबसे कम कैथल (95.9 एमएम) व जींद (104.1 एमएम) में बारिश हुई है। वहीं सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ में 418.8 एमएम और यमुनानगर में 470.8 एमएम बारिश हुई है।. आज यानी 28 जुलाई को हरियाणा में सुबह का तापमान 27°C है।  हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है। हवा की गति 7km/h रहेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 211.7 एमएम दर्ज की गई, जबकि सामान्य: 184.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 15 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

बारिश की प्रतिशत संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 2 दिनों (28 जुलाई से 29 जुलाई जून तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 28 जुलाई को 8 जिलों (चरखी-दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल) के अधिकतर एरिया में (75-100 प्रतिशत) तथा 8 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी) के अधिकतर एरिया में (50-75 प्रतिशत) बारिश की संभावना है। वहीं, 4 जिले (कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार) में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद जिले में कहीं-कहीं (0-25 प्रतिशत) बारिश हो सकती है।

कल इन जिलों में होगी बारिश

बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश हो सकती है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram