Home » हरियाणा » अभी भी बारिश बाकी है…हरियाणा में अभी गदर मचाएगा मौसम !

अभी भी बारिश बाकी है…हरियाणा में अभी गदर मचाएगा मौसम !

Haryana Weather Update: पिछले कईं दिनों से हरियाणा में झमाझम हो रही बारिश से जहां जनता को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, जलभराव जैसी समस्याओं से उन्हें दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले कुछ दिनों तक मानसून इसी प्रकार से अपने तेवर दिखाएगा। आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में रुक-रुककर जमकर बारिश होगी। इसी कड़ी में आज भी हरियाणा के कईं जिलों में बारिश के आसार है। हालांकि कल यानि 7 अगस्त को कुछ राहत मिल सकती है,लेकिन 8 और 9 अगस्त को फिर से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

हरियाणा में 7 अगस्त से बरसात में कमी देखने को मिलेगी। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।

IMD के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 अगस्त तक औसतन 233 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 281 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 585.9 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 153.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram