Weather Today: हरियाणा-पंजाब में पिछले कईं दिनों से मानसून की गतिविधियां जारी है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आज गुरुवार को कईं जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में आज तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, 10 जिलों में सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है. जबकि 8 जिलों में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल में 75 से 100 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
हरियाणा में कल यानी 23 जुलाई को अधिकांश जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली थी, जबकि दोपहर बाद ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। वहीं हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम सोनीपत जिले का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 27°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 31°C जैसा महसूस हो सकता है। वहीं अंबाला जिले में आज मौसम साफ है और सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किया गया है। इस मानसून सीजन प्रदेश में औसतन 201.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है,ओर 23 जुलाई तक औसतन 166.3 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 201.7 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 475.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 93.3 एमएम दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों का कैसा रहेगा मौसम
25 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। सिरसा व फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा 12 जिलों कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 0 से 25 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है, जबकि 8 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत,गुरुग्राम,फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 25 जुलाई को प्रदेश के किसी जिले में बारिश की अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
27 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट नहीं आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 10 जिलों में अंबाला,कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत,सोनीपत,झज्जर,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं तीन जिलों पंचकुला, यमुनानगर और करनाल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब में भी येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही बठिंडा में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में तापमान 30.9 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 33.6 डिग्री, गुरदासपुर में 31 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के तीन जिलों में आज बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावना है. जिसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।
हालांकि, 27-28 जुलाई की मध्य रात्रि से बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में मध्यम वर्षा तथा अन्य राज्यों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है।




