Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Weather Update : सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, जानिए, कब मिलेगा मानसून से छुटकारा ?

Weather Update : सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, जानिए, कब मिलेगा मानसून से छुटकारा ?

Haryana Weather  :  कुछ दिनों की राहत के बाद आज यानि 17 अगस्त से हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है। सुबह से ही हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश भी हो रही है। ऐसे में हिमाचल से हरियाणा में प्रवेश करने वाली यमुना नदी की सहायक सोमनदी उफान पर पहुंच चुकी है। साथ ही अन्य नदियों के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा को लेकर एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आज यानि 17 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिनमें से कुछ में बारिश जारी है।

होगी मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी

How to Get AdSense Approval for News a Portal

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है, जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है। यहां 167 मिमी तक बादल बरसे हैं।

आज ओर अगले 3 दिन का मौसम

आज यानि 17 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा, सिरसा में बूंदाबांदी, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है।

18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है।

19 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है,पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, 20 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram