Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिकी ट्रैरिफ पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप को दिखाया आइना, “भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा…”

अमेरिकी ट्रैरिफ पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप को दिखाया आइना, “भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा…”

Russian President Vladimir Putin targeted America over the tariffs imposed on India by Donald Trump.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा। गुरुवार यानि 2 अक्टूबर को अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन पर दबाव डालकर रूस से ऊर्जा संबंध खत्म करवाना चाहता है, लेकिन ऐसा कदम उल्टा असर डाल सकता है।

putin+modi

पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका रूस के व्यापारिक साझेदारों पर ज्यादा शुल्क लगाता है, तो इससे वैश्विक कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची रखनी पड़ेंगी। हाल ही में अमेरिका ने भारत के निर्यात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया है, जिससे यह टैक्स बढ़कर 50% हो गया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

पुतिन ने कही ये बड़ी बात

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और चीन अपने साथ अपमान नहीं होने देंगे।” उन्होंने साफ कहा कि अगर भारत रूस से ऊर्जा खरीदना बंद करता है, तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन भारत की जनता और नेतृत्व ऐसा कभी नहीं होने देंगे। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मोदी ऐसे कोई कदम नहीं उठाएंगे।

putin

पुतिन ने अमेरिका की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका खुद रूस से समृद्ध यूरेनियम खरीदता है, लेकिन बाकी देशों को रूसी ऊर्जा से दूर रहने के लिए कहता है।

भारत की आलोचना कर रहा है अमेरिका

पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका लगातार भारत की आलोचना कर रहा है कि वह रूस से तेल खरीद रहा है। डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने भी कई बार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने तो भारत को “टैरिफ का महाराजा” तक कहा था और मोदी पर पुतिन व शी जिनपिंग के करीब होने का आरोप लगाया था।

modi+putin+zinping

इससे पहले भी पुतिन ने अमेरिका को चेताया था कि भारत और चीन से औपनिवेशिक दौर जैसी भाषा में बात नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “अब उपनिवेशवाद का समय खत्म हो चुका है। भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताएं किसी भी अल्टीमेटम के आगे झुकने वाली नहीं हैं।” रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी कहा कि भारत और चीन जैसे देश अमेरिका के दबाव को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर PM मोदी ने जापान में दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोले ?

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram