Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Congress News : हरियाणा कांग्रेस में बड़े चौधरी साहब के बेटे निकालेंगे सदभावना यात्रा, कैप्टन यादव को बताया सीनियर नेता

Congress News : हरियाणा कांग्रेस में बड़े चौधरी साहब के बेटे निकालेंगे सदभावना यात्रा, कैप्टन यादव को बताया सीनियर नेता

Congress News : हरियाणा कांग्रेस के नेता पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 5 अक्टूबर से हरियाणा में सदभाव यात्रा निकालेंगे। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बृजेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यात्रा के लिए हरियाणा के सभी कांग्रेसी नेताओं को निमंत्रण दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव द्वारा राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर उठाए सवाल पर बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि कैप्टन अजय यादव एक सीनियर नेता है। वह समय समय पर अपना सुझाव देते हैं, लेकिन अपनी आज की राय पर कब तक कायम रहते हैं यह देखना होगा ?

How to Get AdSense Approval for News a Portal

कांग्रेस के बैनर तले निकलेगी यात्रा

congress yatra

बृजेंद्र सिंह चंडीगढ़ में यात्रा का लोगो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों से होकर गुजरेगी। 7 महीने तक प्रदेश में ये यात्रा निकाली जाएगी। बृजेंद्र सिंह ने ये भी स्पष्ट किया कि यात्रा कांग्रेस के झंडे के तहत निकाली जाएगी। नरवाना के दनोदा गांव से ये यात्रा शुरू होगी।

यात्रा के दौरान ये मुद्दे उठाए जाएंगे

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने यात्रा का मुद्दा बताया कि ये आपसी भाईचारे और सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देने के मकसद से निकाली जाए। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा के भाई चारे में तनाव पैदा हुआ है। बृजेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। वोट चोरी, विदेश नीतियों की असफलता, अंतराष्ट्रीय अलगाव, पेपरलीक, बेरोज़गारी, कानून व्यवस्था, किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

दो फेज में होगी यात्रा

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ये यात्रा जोश भरेगी। सिंह ने कहा कि यात्रा में समय समय पर कांग्रेस के सीनियर नेता भी जुड़ते जाएंगे। दो चरणों में ये यात्रा संपन्न होगी। कांग्रेसी नेता बृजेंद्र सिंह ने यात्रा का लोगो भी जारी किया। यात्रा की टैगलाइन कांग्रेस का हाथ भाईचारे के साथ होगी।

इससे ज्यादा क्यू कहूं

पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की ओर से इस यात्रा के बारे दिए ब्यान पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और यह पीसी कांग्रेस आफिस में कर रहा हूं। मैं इससे ज्यादा क्या कहूं ? बता दें कि बृजेंद्र सिंह की यात्रा पर प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उदयभान ने अनभिज्ञता जताई थी।

कांग्रेस को इसलिए फिर से भूपेंद्र हुड्डा को बनाना पड़ा नेत प्रतिपक्ष, जानिए नेता विपक्ष और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनने की पूरी कहानी !

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram