Home » अंतर्राष्ट्रीय » IND vs PAK FINAL : Asia Cup में इतिहास रचने जा रही भारतीय टीम ! Final में में पहली बार होगी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत

IND vs PAK FINAL : Asia Cup में इतिहास रचने जा रही भारतीय टीम ! Final में में पहली बार होगी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत

India and Pakistan face off for the first time in history

IND vs PAK FINAL, Asia Cup 2025:  दुबई में चल रहे एशिया कप 2025 के फाइनल का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना तय हो गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश पा लिया है। भारतीय टीम बीते बुधवार को बांग्लादेश पर 41 रन से जीत हासिल करते हुए पहले ही फाइनल में प्रवेश पा चुकी है। सुपर-4 की अंक तालिका में भारत दो मैचों में चार अंक और 1.357 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। एशिया कप 2025 का फाइनल मैच 28 सितंबर यानी रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर ही खेला जाएगा।

इतिहास में पहली बार आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Asia-Cup-2025-Final-IND-vs-PAK-1

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था। अब इतिहास पलटने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानि 28 सितंबर को ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान को दो बार पटखनी दी है और फिलहाल टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए खिताब की जंग आसान नहीं होने वाली है।

किसने कितने खिताब जीते

asia cup

साल 1984 में हुए पहले एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच यूएई में खेला गया था। भारत विजेता रही थी। 1986 में श्रीलंका में दूसरा एशिया कप खेला गया था। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 1988 में बांग्लादेश में हुए तीसरे एशिया कप में फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। 1990 में भारत में हुए चौथे एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1995 में यूएई में हुए पांचवें एशिया कप में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1997 में श्रीलंका आयोजित छठे एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था।

इसके बाद, साल 2000 में एशिया कप का सातवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान विजेता बनी थी। 2004 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप के आठवें संस्करण में श्रीलंका भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। 2008 में एशिया कप का नवां संस्करण पाकिस्तान में हुआ था। भारत को हराकर श्रीलंका विजयी रही थी। 2010 में एशिया कप का दसवां संस्करण श्रीलंका में खेला गया था। भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। 2012 में एशिया कप का ग्यारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान चैंपियन रही थी।

2014 में एशिया कप का बारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन बनी थी। 2016 में एशिया कप (13 वां संस्करण) पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट में भारत चैंपियन रही थी। हारने वाली टीम बांग्लादेश देश थी।

2018 से 2023 तक क्या हुआ

साल 2018 में यूएई में एशिया कप (14 वां संस्करण) वनडे फॉर्मेट में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम विजेता रही थी। 2022 में दूसरी बार एशिया कप (15 वां संस्करण) का आयोजन टी20 फॉर्मेट में यूएई में हुआ था। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन रही थी। 2023 में एशिया कप (16 वां संस्करण) पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला गया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

सीजन में तीसरी बार टक्कर

Asia-Cup-2025-Final-IND-vs-PAK-2

भारत-पाकिस्तान के बीच यह एशिया कप 2025 की तीसरी टक्कर भी होगी। इससे पहले भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज में मुकाबला किया. हालांकि, दोनों ही बार भारत के शेर पाकिस्तान पर भारी पड़े थे। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई, जबकि सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया ने 6 विकेट से पाकिस्तान को पटखनी दी थी। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला बोला, जिन्होंने एक मैच विनिंग तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

टीम इंडिया को नहीं हरा पाया कोई

Asia-Cup-2025-Final-IND-vs-PAK-4

भारतीय टीम इस सीजन में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने अब तक खेले अपने सभी 5 मैच जीते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के सामने फाइनल में बड़ी चुनौती होगी, खासकर तब जब भारत ने उसे टूर्नामेंट में दो बार शिकस्त दे दी है। पाकिस्तान के अलावा भारत ने यूएई, ओमान, बांग्लादेश को हराया है।

एशिया कप की सबसे सफल टीम भारत

Asia-Cup-2025-Final-IND-vs-PAK-5

बता दें कि भारत सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली टीम है। अब तक हुए 16 सीजन में भारत ने 8 बार ट्रॉफी जीती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की नजरें अब 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनने पर होंगी। भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में खिताब जीता। भारत 2016 में टी20 फॉर्मेट एशिया कप का चैंपियन बना। 28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को हराया तो वह दो टी20 फॉर्मेट एशिया कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीता है। पाकिस्तान टीम 2000 और 2012 में एशिया कप की चैंपियन बनी है।

Asia Cup 2025: एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारत फिर तैयार, टीम इंडिया का पाक के खिलाफ ऐसा धांसू है रिकॉर्ड

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram