Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मनीषा की मौत पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक

मनीषा की मौत पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक

Monsoon Session Breaking : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया। उन्होंने भिवानी की महिला अध्यापिका मनीषा की मौत के मामले पर काम रोको प्रस्ताव पेश किया। प्रश्नकाल की शुरुआत में ही कांग्रेस विधायक “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए। कांग्रेस विधायकों के हंगामे को देखते हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण को ढाई घंटे के भीतर 4 बार सदन स्थगित करना पड़ा।

हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद। फिलहाल सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया।

How to Get AdSense Approval for News a Portal
Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram