Haryana Weather : मानसून की एंट्री के बाद से ही हरियाणा का मौसम लगातार खुशनूमा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा प्रदेश भीग चुका है। ऐसे में कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कईं स्थानों पर मकान टूटकर गिर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर तो पशु और वाहन भी बारिश के पानी में बह रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानि 3 अगस्त के साथ ही आने वाले दिनों के लिए एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों के लिए अलर्ट
आज यानि 3 अगस्त को भी पूरे हरियाणा में बारिश होने का अनुमान जताया है, जिसमें 7 जिलों में यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम,फरीदाबाद, नूंह और पलवल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत और गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
इस दिन तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा यानि अगले चार दिन बारिश होने का अनुमान जताया गया है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2 अगस्त तक औसतन 214.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 269.2 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 543.3 और यमुनानगर में 524.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 139.7 और जींद में 140.6 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
कल यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 4 अगस्त को भी हरियाणा में बारिश रहेगी। सिरसा,फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का अलर्ट है।
5 अगस्त को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 5 अगस्त को सभी जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 6 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है, इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।
6 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 6 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी। प्रदेश के यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दारी, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 5 जिलो यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद,मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।




