Haryana Weather : सावन महीने में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले कईं दिनों से उमस से परेशान हो रहे हरियाणा के लोगों के लिए बुधवार को राहत की बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक इसी प्रकार से बारिश रहेगी। लगातार हो रही बारिश के बाद एक बार फिर से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है, साथ ही मौसम भी सुहावना बना हुआ है।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश

हरियाणा में आज भी मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के 16 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से प्रदेश के कईं शहरों में तेज बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है।
आज यहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र की मानें तो आज यानि गुरुवार 31 जुलाई को हरियाणा में मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन हरियाणा में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
तीन दिन और होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 1 अगस्त को भी प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अनुमान है। वहीं 2 और 3 अगस्त को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।




