चंडीगढ़ : हरियाणा की कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) के लिए सरकार, प्रशासन, पुलिस और रोडवेज समेत तमाम विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज की ओर से तो परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सेवा की शुरूआत भी की जा चुकी है। ऐसे में आम नागरिक के लंबी दूरी वाले सफर की पहली पसंद भारतीय रेलवे ने भी हरियाणा की CET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हरियाणा के CET एग्जाम के लिए रेलवे की ओर से 9 स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
ट्रेन के नंबर और ठहराव
ट्रेन नंबर04502 और 04510 चंडीगढ़ से सहारनपुर के लिए चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार से ट्रेन नंबर 04506 चंडीगढ़ से करनाल के बीच चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ से चलकर अंबाला कैंट, शाहबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल में रुकेगी। ट्रेन नंबर 04504, 04503 और 04508 चंडीगढ़ से सोनीपत के बीच चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर और सोनीपत में रुकेगी। इसी प्रकार से ट्रेन नंबर 04401 दिल्ली से सिरसा के बीच चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, आद्रा और सिरसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 04403 दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04405 जींद से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। यह ट्रेन जींद, रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर04408 रोहतक से रेवाड़ी के बीच चलेगी। यह ट्रेन रोहतक, दिघल, झज्जर और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
देखिए पूरा टाइम टेबल…।





