Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा में अभी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, आज पूरे हरियाणा में ALERT

हरियाणा में अभी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, आज पूरे हरियाणा में ALERT

Haryana Weather News : पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों में रुक-रुककर हो रही बारिश से अभी प्रदेश वासियों को छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर जहां सोमवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं, आज सुबह यानि 26 अगस्त की सुबह से भी अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत जैसे शहरों में बारिश देखने को मिली। इनमें सबसे अधिक बारिश अब तक यमुनानगर में दर्ज की गई है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानि 26 अगस्त के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में ऑरेंज व बाकी बचे 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने कहा है कि यह मौसम अब 27 अगस्त तक जारी रहेगा।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

अगले तीन दिन के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार 27 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50 प्रतिशत व अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक में 75 प्रतिशत बारिश की हो सकती है।

28 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

29 अगस्त को मौसम विभाग के अनुसार  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक में 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

सामान्य से अधिक हुई बारिश

हरियाणा में औसत बारिश की बात करें तो इस मानसून सीजन में 24 अगस्त तक औसतन 322 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 357 एमएम बारिश हो चुकी है, जो 11 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा के 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है तो बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 866.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है, सबसे कम कैथल में 175.2 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 211 एमएम, जींद में 222 एमएम बारिश भी कम ही है। इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram