Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सावधान ! घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

सावधान ! घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Haryana Weather : सावन माह की शुरूआत की तरह से ही महीने के अंतिम सोमवार को भी इंद्र देवता हरियाणा पर झमाझम बरसेंगे। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा प्रदेश भीग चुका है। ऐसे में कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। नदियों और नालों का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए एक बार फिर से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

8 जिलों के लिए येलो अलर्ट

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें से कुछ शहरों में में बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है। जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75%, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है।

5 अगस्त को यहां होगी बारिश

मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पंचकूला, अंबाला, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0-25% बारिश, जींद और भिवानी में 25-50% बारिश, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50-75% बारिश और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद व पलवल में 75-100% बारिश की संभावना है।

मिलेगी कुछ राहत

6 अगस्त को मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दिन बारिश की गतिविधियां कम होंगी। इस दिन सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं है, मौसम साफ रहेगा। हिसार, फतेहाबाद और चरखी दादरी में 0-25% बारिश, यमुनानगर में 50-75% बारिश, जबकि बाकी जिलों में 25-50% बारिश हो सकती है।

कम होंगी बारिश की गतिविधियां

7 अगस्त यानि गुरुवार को भी हरियाणा में बारिश की गतिविधियां और कम होंगी और अलर्ट जारी नहीं होगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा। कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में 0-25% बारिश, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25-50% बारिश की संभावना है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram