Home » लाइफस्टाइल » विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित, कुश्ती को छोड़ एथलेटिक्स को अपनाया

विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित, कुश्ती को छोड़ एथलेटिक्स को अपनाया

चंडीगढ़ : हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा पंचकूला में खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत के आट्टा गांव निवासी व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में असिस्टेंट मैनेजर (पीआर) के पद पर कार्यरत विजय गाहल्याण को भी सम्मानित किया गया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजय गाहल्याण जैसे व्यक्तित्व पर गर्व हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाए हुए हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विभाग की ओर  से पीआरओ के रूप में उनके साथ विजय गाहल्याण को नियुक्त किया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

उल्लेखनीय है कि विजय गाहल्याण पहले कुश्ती खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने जैवलिन थ्रो खेल को अपनाया। विजय वर्ष 2025 में पिछले 5 महीने में आयोजित दो पदक ,इनमें चंडीगढ़ में स्वर्ण तथा केरल में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जैवलिन में रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले भी वे राज्य व राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतिय़ोगिताओं में 18 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। कई बार जिला प्रशासन पानीपत के अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रेस शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक डा. साहिब राम गोदारा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विजय गाहल्याण को उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वे अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन जारी कर सफलता हासिल करेंगे और प्रदेश व विभाग का नाम रोशन करेंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram